महासमुंद : औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी के फर्नेश ऑयल फैक्ट्री में हादसे से घायल एक मजदूर की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं तीन मजदूर का इलाज राजधानी के निजी अस्पताल में चल रहा है। दो कही स्थिति खतरे से बाहर है वहीं एक की तबियत दो-तीन दिन से बिगड़ गई है। वह फिर खतरे के दायरे में आ गया है।
फैक्ट्री के संचालक के द्वारा मृतक के परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। इधर, जांच के बात हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग के अफ सर ने कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल फैक्ट्री में सील है। अफसरों का कहना है कि फैक्ट्री में हादसा अप्रशिक्षित ऑपरेटर के चलते हुए है।
इन चारों मजदूर को रिएक्टर के अंदर गैस रिलिस हुए बिना ही खोलने के लिए भेजा गया था। जैसे ही रिएक्ट को खोले अंदर का गर्म गैसे बाहर निकला और मजदूर उससे झुलस गए। इस संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य व सुरक्षा बलौदाबाजार/महासमुंद के सहायक संचालक आशुतोष पाण्डेय का कहना है कि फर्नेश ऑयल फैक्ट्री श्रीधाम में हुए हादसे में घायल ग्राम जलालपुर थाना सिंधवालिया जिला गोपालगंज बिहार निवासी मुकेश राय की शुक्रवार देर रात मौत हो गई।
इसकी हालत में सुधार नहीं आ पा रहा था। इसके अलावा अन्य मजदूर हर किशोर राय, गुड्?डू राय एवं शैलेष रॉय का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि हर किशोर राय की हालत भी तीन चार दिनों से गंभीर है। वह खतरे से बाहर चला गया था, लेकिन फिर उसकी तबियत खराब हो गई। शैलेष व गुड्?डू राय खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कंपनी के संचालक अरविंद महाजन की भी तबियत खराब हो गई है। वे भी अस्पताल में भर्ती है।
15 दिन के भीतर मृतक के परिजनों को मिलेगा 9 लाख 45 हजार
औद्योगिक स्वास्थ्य व सुरक्षा के सहायक संचालक ने बताया कि आर्थिक सहायता राशि के एवज में मुकेश रॉय के परिजन को 50 हजार रुपए संचालक की ओर से दिया गया है। 15 दिन के भीतर संचालक से कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम के तहत 9 लाख 45 हजार श्रम न्यायालय के खाते में जमा कराया जाएगा। इसके बाद उक्त राशि को मृतक के परिजनों को देंगे। इसके लिए प्रकरण तैयार हो गया और श्रम न्यायालय में दायर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इधर तीनों मजदूरों के इलाज का खर्चा भी प्रबंधन के द्वारा कराया जा रहा है।
संचालक की लापरवाही, अप्रशिक्षत ऑपरेटर से करा रहा था काम
फैक्ट्री के संचालक अरविंद महाजन फैक्ट्री का संचालन अप्रशिक्षत ऑपरेटर से करा रहे थे। इसी का खामियाजा इन चार मजदूरों को भुगतना पड़ा। विभाग के अफसर ने बताया कि संचालक ने कुशल मशीन ऑपरेटर रखने के बजाए अकुशल ऑपरेटर को रखा। निरीक्षण के दौरान पाया कि फैक्ट्री में जो मशीन लगी है वो पूरी तरह से ऑटोमैटिक व नई वर्जन की मशीन है। ऑपरेटर की गलति से हादसा हुआ है।
बिना गैस रिलिश हुए ही खुलवा दिया रिएक्टर का चेंबर
विभाग के अफसर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ऑपरेटर ने रिएक्टर चेंबर का ढक्कर बिना गैस रिलिज हुए ही मजदूरों से खुलवा दिया। इसकी वजह से रिएक्टर से जो गर्म गैस थी ढक्कन खुलते ही मजदूर झुलस गए। बताया जा रहा है कि चारों एक साथ रिएक्टर किे चेंबर का ढक्कन खोलने गए थे। यह हादस 31 जुलाई का है। इस हादसे में गोपालगंज बिहार के मुकेश राय, हर किशोर राय, गुड्?डू राय व शैलेष राय घायल हो गए थे, जिसका जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद राजधानी के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।
Add Comment