मुंबई। गुटखा बेचने वालों की अब खैर नहीं है। साल 2012 में पूरे महाराष्ट्र में गुटखा बैन कर दिया गया था इसके बावजूद अब तक 112 करोड़ रुपये का गुटखा जब्त किया जा चुका है। लगातार पकड़ी जा रही गुटखा की खेप को देखते हुए अब सरकार ने फैसला किया है कि गुटखा बेचते पकड़े जाने पर गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार गुटखा बंदी कानून लाए जाने के बाद भी महाराष्ट्र में खुलेआम गुटखा बेचा जा रहा है। सरकार आए दिन पकड़े जा रहे गुटखे की मात्रा को देखते हुए सरकार ने गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज करने का फैसला किया है।इस नए फैसले के बाद अगर कोई व्यक्ति गुटखा बेचते पकड़ा जाएगा तो उसे बेल नहीं मिल सकेगी।
यह भी देखें – यहां हेडफोन लगाकर सड़क पार की तो सीधे जेल जाएंगे आप
Add Comment