महासमुंद: कर्नाटक से तमिलनाडु पश्चिमी विदर्भ और एमपी व पश्चिम बंगाल में बने चक्रवात की वजह से प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। इसका असर यहां जिले में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इसकी वजह से आज और कल बारिश की संभावना जताई है।
रायपुर मौसम वैज्ञानिक एचपी उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से अंदरूनी कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। वहीं एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके साथ ही एक द्रोणिका पूर्वी मध्यप्रदेश में स्थित चक्रीय चक्रवाती घेरा गंगेटिकवेस्ट बंगाल तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। उन्होंने बताया कि जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। शनिवार को बारिश की पूरी संभावना है। मौमस की वजह से तापमान में गिरावट आएगी।
Add Comment