क्रेडिट कार्ड के बकाया का झांसा देकर एक सैलून वाले से सवा लाख की ठगी कर ली गई। सैलून वाले को बैंक के नाम से लगातार कॉल आने लगे। उन्होंने कार्ड का सवा लाख बकाया होने का झांसा दिया। उसके बाद कई किश्त में खाते से पैसा निकाल लिया गया। जबकि उन्होंने एक साल पहले ही अपना कार्ड लॉक करा दिया था।
टिकरापारा पुलिस ने बताया कि संजय नगर निवासी तैफिकउद्दीन का टिकरापारा में सैलून है। उन्होंने 2019 में स्टेट बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया था, ताकि ऑनलाइन पेमेंट कर सके। उन्हें कार्ड उपयोग करना नहीं आ रहा था तो कुछ दिनों बाद उन्होंने बैंक जाकर कार्ड को बंद करा दिया। दो साल बाद उन्हें बैंक के नाम से लगातार फोन आने लगा।
फोन करने वाले ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड का सवा लाख बैलेंस है। उसे जमा करना जरूरी है। अगर जमा नहीं किए तो खाते को ब्लॉक कर दिया जाएगा। ठग ने उनसे खाते और कार्ड की जानकारी मांगी। ठग ने बैंक में रजिस्ट्रर फोन नंबर मांगा। उसके बाद कई किश्त में उसने खाते से पैसा निकाल लिया।
ट्रांजेक्शन का मैसेज देखकर सैलून वाला तुरंत बैंक गया। वहां खाते से पैसा निकालने की जानकारी मांगी। तब बैंक के अधिकारियों ने बताया कि उनका कोई पैसा बकाया नहीं था। उन्हें झांसा देकर ठगी की गई। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि जिसके खाते में पैसा गया है।
उसने पूरा पैसा निकाल लिया है। तब सैलून वाले ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक खाता और फोन नंबर की जांच कर रही है।
Add Comment