देश -विदेशवायरल

स्कूटी से भाग रहा था प्रेमी जोड़ा… आधी रात बीच सड़क पर हुआ कुछ ऐसा कि…

गिद्दी (रामगढ़), जासं। मन में नए ख्‍वाब बुनते हुए, नए सपने देखते हुए एक प्रेमी जोड़ा अपनी नई दुनिया बसाने चला था। लड़का के साथ लड़की भी अपने जीवन की नई पारी के लिए तैयार थी, लेकिन फिल्‍मी स्‍टाइल में पुलिस विलेन बन गई और एक प्‍यार की दुनिया बसते-बसते रह गई। रामगढ़ जिले के गिद्दी थाना पुलिस ने रविवार रात गश्ती के दौरान करीब साढ़े 12 बजे देखा कि स्कूटी से एक लड़का और एक लड़की साथ जा रहे हैं।



पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान एक स्कूटी में लड़का-लड़की को सामान के साथ जाते देख कर शक हुआ। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई। दोनों ने अपने को भाई-बहन बताया। पुलिस ने दोनों का आधार कार्ड मांगा तो वे भागने लगे। बाद में पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पूछताछ की तो युवक ने खुद को धनबाद का निवासी बताया। बताया कि वे धनबाद भाग रहे थे।

इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ कर प्रेमिका को स्वजन के हवाले कर दिया, जबकि प्रेमी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका गिद्दी की रहने वाली है। दोनों एक-दूसरे से प्‍यार करते हैं। घर वालों के स्‍वीकार नहीं करने पर उन्‍होंने एक साथ भागने का प्‍लान बनाया। युवक अपनी प्रेमिका को भगा कर स्कूटी से ले जा रहा था। पुलिस ने युवती को गिद्दी स्थित उसके घर ले जाकर स्वजन के हवाले कर दिया है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471