रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के निगम, मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्ति को लेकर चल रही बैठक खत्म हो चुकी है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मिली है कि 36 निगम मंडल प्राधिकरण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति होगी। नाम फाइनल हो चुके हैं। 150 कार्यकर्ताओं की विभिन्न पदों पर नियुक्ति होगी। दूसरी सूची में आधा दर्जन विधायकों को भी जगह मिलेगी।
संगठन में काम करने वाले कई चेहरे सरकार में शामिल होंगे। बैठक में नामों पर सहमति बन गई है। सूत्रों का दावा है कि 17 दिसंबर के पहले घोषणा हो जाएगी। बैठक को लेकर वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर स्वस्थ वातावरण में चर्चा हुई। सबकी सहमति से निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर नाम तय कर लिए गए हैं।
आलाकमान की मंजूरी के बाद नाम की सूची घोषित कर दी जाएगी। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की नाराजगी की खबरों पर मंत्री रविंद्र चौबे ने स्पष्ट किया है कि यह बात बेबुनियाद है। मोहन मरकाम जी को एक कार्यक्रम में जाना था। इसलिए वे पहले ही निकल गए। यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। किसी भी प्रकार की नाराजगी की बात सही नहीं है।
Add Comment