रायपुर। एक चक्रवाती घेरा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से गुरुवार 3 सितंबर को प्रदेश के बस्तर संभाग में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
प्रदेश में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।
बुधवार को रायपुर में 3.6 मिमी, सरगुजा में 19.5 मिमी, सूरजपुर में 46.8 मिमी, बलरामपुर में 31.2 मिमी, जशपुर में 44.5 मिमी, कोरिया में 2.5 मिमी औसत दर्ज की गई। प्रदेश में एक जून से अब तक 1065.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित जानकारी के अनुसार सर्वाधिक बीजापुर जिले में 2009.5 मिमी और सबसे कम सरगुजा में 745.8 मि.मी. औसत वर्षा अब तक रिकार्ड की गई है।
Add Comment