भिलाई/दुर्ग 30 अगस्त। जिला दुर्ग में आज 101 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है । साथ ही 5 मरीजों की मौत हुई है। खुर्सीपार थाने से छह पुलिसकर्मी पॉजिटिव आने के बाद थाने को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है। अस्थाई तौर पर थाना टेंट में लगाया जा रहा है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज जिले से 101 संक्रमित मरीज मिले हैं । जबकि 5 लोगों की मौत हो गई है।
मरने वालों में दुर्ग निवासी 30 वर्षीय युवक की रायपुर एम्स अस्पताल में मौत हुई है। सुभाष चौक राधा कृष्ण मंदिर दुर्ग निवासी 62 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत आज जिला कोविड-19 हॉस्पिटल शंकराचार्य में हुई है।
सेक्टर 8 सड़क 44 निवासी 29 वर्षीय युवक घर पर ही होम क्वॉरेंटाइन था। जिसकी आज मौत हो गई। नंदिनी नगर अहिवारा निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा था। आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
40 वर्षीय युवक की आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में मौत हो गई। युवक ग्राम बोरीद पाटन का रहने वाला है। इसके अलावा पूरे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर आज 101 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। थाना खुर्सीपार से 6 पुलिस कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट 8 रैपिड एंटीजन किट से किए गए टेस्ट में पॉजिटिव आई है। जिसमें एक उपनिरीक्षक ,2 सहायक उपनिरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक एवं दो आरक्षक हैं।
थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि थाना परिसर को पूर्णता सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है। अस्थाई तौर पर थाना परिसर में ही टेंट लगाकर संचालित किया जा रहा है।
Add Comment