जगदलपुर। एक महिला समेत 3 सक्रिय हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित सभी माओवादी छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि 1 महिला सहित 3 ईनामी नक्सलियों ने दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के सामने सरेंडर किया है, जिनमें से सुशीला कारम प्लाटून नंबर 2 की सेक्शन कमांडर व 3 लाख की ईनामी है।
सरेंडर नक्सली पनसराम वट्टी नक्सली प्लाटून नम्बर 16 का कमांडर है, जो इन्द्रावती एरिया कमेटी में वर्षों से सक्रिय था, जिस पर समर्पण पॉलसी के तहत 02 लाख का ईनाम घोषित है। तीसरा नक्सली राजू कड़ती डीकेएह्यमएस का अध्यक्ष व 1 लाख का ईनामी है।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली संगठन में वर्षों से जुड़े हुए हैं और साथ ही संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार महिला नक्सली कई बड़े एम्बुश में शामिल थी, जो 2003 से सक्रिय बताई जा रही है।
वहीं पनसराम वट्टी ताकीलोड़ नदी पर सीआरपीएफ हमले में शामिल था, जिस हमले में 16 जवान शहीद हुए थे। समर्पित नक्सली राजू कड़ती भी आगजनी, सडक़ खोदने जैसे मामलों में संलिप्त रहा है।
यह भी देखें :
Add Comment