अन्य

पत्रकारों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश ने की घोषणा…सम्मान निधि में बढ़ोतरी…न्यूनतम राशि पहले की तुलना में दुगुनी-पप्पू बंजारे

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया बंधुओ के लिए तीन बड़ी सौगाते दी है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली 5 हजार रूपए प्रति माह की राशि को बढ़ाकर अब 10 हजार रूपए प्रति माह कर दिया है। योजना के तहत वरिष्ठ पत्रकारों को पहले यह सम्मान राशि केवल 5 वर्ष के लिए स्वीकृत की जाती थी अब यह राशि आजीवन दी जाएगी।

इसी तरह सम्मान निधि के लिए न्यूनतम आयु 62 वर्ष के प्रावधान को घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है। बंजारे ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से पत्रकारों को स्वयं या उनके आश्रित परिवार के सदस्यों की बीमारियों के इलाज के लिए पहले न्यूनतम 5 हजार से अधिकतम 50 हजार रूपए तक की सहायता राशि दी जाती थी। इस राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब न्यूनतम राशि पहले की तुलना में दुगुनी कर 10 हजार रूपए और अधिकतम राशि पहले की तुलना में चार गुना बढ़ाकर 2 लाख रूपए कर दी है।

 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471