बीजेपी और बीजेपी के नेता आपने आपको संस्कारवान मानते हैं लेकिन इनका चाल चरित्र देश के सामने आ गया है। भाजपा दुराचारियों के साथ है। नारायण चंदेल खुद भी अज्ञातवास पर है। उन्होंने अपने बेटे को कौन से बीजेपी शासित प्रदेश में छुपा कर रखा है बताए। मरकाम ने कहा कांग्रेस नेताप्रतिपक्ष से मांग करती हैं की अपने पद से इस्तीफा दे।
पीसीसी चीफ ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तंज कस्ते हुए कहा बेटे की गलती पर बाप को उल्टा लटका देना चाहिए रमन सिंह ने कहा था इस घटना पर अब रमन सिंह क्या कहेंगे? रमन सिंह ने आपने शासन काल में ओ.पी. गुप्ता जैसे लोगो पर एफआई आर होने नही देते।
ब्रम्हानंद जैसे आरोपियों को चुनाव में खड़े करते हैं उनके नाम पर जयकारा लगाते हैं। चंदेल जी को खुद मीडिया को सामने आकर चर्चा करनी चाहिए। नैतिकता की बात करने वालो को थोड़ी नैतिकता दिखाना चाहिए
मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यहीं नहीं रुके उन्होंने बीजेपी की रीती-निति पर भी कटाक्ष किया। कहा भाजपा बेटी बचाने और महिला सशक्तिकरण के नाम पर खोलकर बाजी बयान बाजी करती है। बीजेपी की कार्यकारणी की बैठक में दुष्कर्म की न तो निंदा की गई ना ही नारायण चंदेल को पद से हटाने की बात की गई । देश ने देखा है कैसे उनाव की घटना हुई देश ने रेप के 11 आरोपियों को जेल से रिहा होते भी देखा है।
Add Comment