कांग्रेस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मंथन शुरू करने जा रही है। राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस का चिंतन शिविर होगा। इसमें पार्टी की कमजोरियों तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ चलाए जाने वाले आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि नव संकल्प चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा देश के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। उपाध्याय ने बताया कि शिविर में एआईसीसी के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे।
बताया गया है कि शिविर में कुल होंगे छह सत्र होंगे। जिसमें पहला सत्र राजनीति पर केंद्रित रहेगा। दूसरा सत्र सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर आधारित होगा। तीसरा सत्र आर्थिक विषय पर केंद्रित रहेगा। चौथा सत्र संगठन विस्तार पर आधारित होगा। पांचवां सत्र किसान और कृषि पर केंद्रित रहेगा और छठा सेशन युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगा। तीन दिन चलने वाले इस शिविर में हर दिन दो सत्र आयोजित किए जाएंगे।
Add Comment