वेतन विसंगति को लेकर हड़ताल पर गए 1841 शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। ज्ञात हो कि धमतरी जिले के धमतरी विकासखंड के स्कूलों में पदस्थ 400 सहायक शिक्षक कुरूद विकासखंड के 409 सहायक शिक्षक, मगरलोड विकासखंड के 343 सहायक शिक्षक, नगरी विकासखंड के 649 सहायक शिक्षक इन दिनों हड़ताल पर हैं।
इन शिक्षकों के अनुपस्थित रहने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 1841शिक्षको नोटिस जारी किया गया है। सिलौटी गांव के पालको ने स्कूल मे तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया था इसके बाद प्रशासन ने तत्काल दो शिक्षको की व्यवस्था उपलब्ध कराई है।
Add Comment