शराब ने अच्छे-अच्छों को बर्बाद कर दिया है। शराब के नशे में व्यक्ति अपने होशो हवास खो बैठता है। वह किसके साथ क्या कर रहा है उसे कुछ भी नहीं सूझता। कई बार व्यक्ति नशे में कुछ ऐसा कर जाता है जिससे उसे जीवन भर पछताना पड़ जाता है। इसी तरह का मामला यूपी के अलीगढ़ से सामने आया है।
बेसब्री से बारात का इंतजार कर रही दुल्हन को अभद्रता का शिकार होना पड़ गया। यहां दूल्हा बारातियों संग तो पहुंचा था, लेकिन शराब के नशे में। दूल्हा जैसे ही जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा तो उसने दुल्हन से हाथापाई शुरू कर दी। दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज से ही धक्का दे दिया। इसके बाद माला भी तोड़ डाला। दूल्हे के इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की वालों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। रात को ही पुलिस बुलाई गई, तब जाकर बारातियों को बंधन मुक्त कराया गया।
मामला अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र का है। योगेन्द्र सिंह की बेटी चांदनी की शादी रामपुर जिले के मिलकराजपुjर निवासी रमेश बाबू के बेटे रूपेंद्र कुमार के साथ तय हुई थी। बताते हैं कि गुरुवार की रात नाचते-गाते बाराती अलीगढ़ पहुंचे थे। घोड़ी पर सवार दूल्हा शराब के नशे में टुल्ल था। बारात चढ़त के दौरान ही दूल्हे ने हंगामा कर दिया।
जयमाल के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो उसने दुल्हन को भी नहीं बख्शा उससे भी जमकर अभद्रता की। दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर से धक्का दे दिया और फिर माला भी तोड़कर फेंक दिया। इतना ही नहीं दूल्हे ने दुल्हन के मायके वालों के साथ फोटो कराने से मना कर दिया। दूल्हे की इन हरकतों को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में अपना अपना हिसाब करने की बात पर समझौता करा दिया है।
एसपी से शिकायत के बाद बंधन मुक्त हुए बाराती
दूल्हे की हरकत से नाराज लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ा और फिर बारातियों को बंधक बना लिया। बारातियों को लड़की पक्ष के लोगों ने सारी रात बंधक बनाए रखा। इसकी जानकारी लड़की पक्ष ने खुद पूर्व मेयर को दी। पूर्व मेयर ने मामले की जानकारी एसपी को फोन पर दी। एसपी के आदेश के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बारातियों को मुक्त कराया। इसके बाद यहां दोनों पक्षों को पुलिस के सामने बैठाया गया। जिसमें दहेज के छह लाख रुपये वापस करने पर समझौता कराया गया। फिर बारातियों को वापस भेज दिया गया।
Add Comment