भखारा ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के दो बेटों पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका इलाज शहर के बठेना अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में धमतरी पुलिस ने 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष गोपी किशन साहू के बेटे रिऋभ और डीगू साहू शुक्रवार की रात अपने घर पर थे। इसी दौरान किसी ने फोन लगाकर दोनो को घर से बाहर बुलाया और मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। हमले में घायल दोनो भाई को गंभीर हालत में इलाज के लिए बठेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंहा एक की हालत नाज़ुक होने पर रायपुर रिफर किया जा रहा है।
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपी शामिल है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक की तलाश जारी है। मारपीट का कारण अज्ञात है। आरोपियो से पूछताछ की जा रही है।
Add Comment