शनिवार को तड़के अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने के बाद रिमझिम बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
इन दिनों पूरे अंचल के किसान अपने खेतों से धान की फसल को खलिहानों मे इकट्ठा कर मिसाई की तैयारी में व्यस्त हैं।
लेकिन अचानक बारिश शुरू हो जाने से धान की फसल खराब होने की बात से चिंतित हो गए हैं। शनिवार सुबह से रिमझिम बारिश के बाद खेतों में काट कर रखी धान की फसल खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
पत्थलगांव, तिलडेगा, चन्दागढ़, बगीचा और सन्ना क्षेत्र में बारिश से धान तथा अन्य फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
पत्थलगांव, तमता, बगीचा,और सन्ना क्षेत्र में शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ने से रिमझिम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी। किसानों के खेत और खलिहानों मे रखा धान खराब होने से किसान परेशान हो गए हैं।
Add Comment