अंबिकापुर :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर द्वारा नवीन कार्यकारिणी गठन समारोह आयोजित की गई, कार्यक्रम में अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप मेहता ने कहा विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील, एकता के सूत्र के साथ देश के युवाओं को आगे बढ़ाने वाला छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद वसुधैव कुटुंबकम की भावना को लेकर कार्य करती हैl
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह अजय मिश्रा ने कोरोना काल में हुए सेवा कार्य हुए रक्तदान, जागरूकता, अभियान समाज संगठन द्वारा किये कार्य की ओर प्रकाश डाला।
नगर सह मंत्री अविनाश मंडल ने वर्ष 2020-21 के मंत्री प्रतिवेदन रखते हुए वर्षभर चले कार्यक्रम जिसमें कोरोना काल में किए गए सेवा करें विभिन्न शैक्षणिक आंदोलन, सदस्यता अभियान, ऑनलाइन प्रतियोगिता, 53वें प्रदेश अधिवेशन व अभ्यास वर्ग को मंत्री प्रतिवेदन में प्रस्तुत किया।
कार्यकरिणी गठन समारोह में सत्र 2021- 22 के निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला संयोजक निखिल मरावी ने सत्र 2020-21 के कार्यकारिणी को भंग करते हुए पुनः नगर अध्यक्ष के रूप विनितेश गुप्त एवं नगर मंत्री अविनाश मंडल को निर्वाचित किया।
तद्पश्चात नगर अध्यक्ष विनितेश गुप्त ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर उपाध्यक्ष आशीष राज सिंह, नगर सह मंत्री मुस्कान सिंह, अजय राजवाड़े, मेघा कश्यप, यशराज सिंह, नगर कार्यालय मंत्री योगेश सिंह, नगर कोषाध्यक्ष प्रमुख उज्जवल तिवारी,नगर स्वाध्याय प्रमुख अनुकूल द्विवेदी, नगर महाविद्यालय प्रमुख आर्यन गुप्ता, नगर SFD प्रमुख अभिषेक कुशवाहा, नगर SFS प्रमुख संदीप सिंह, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख अंकित द्विवेदी ,नगर तकनीकी प्रमुख गोपाल सिंह ,नगर सोशल मीडिया प्रमुख अमन प्रजापति, नगर जनजाति प्रमुख राहुल नागवंशी, नगर मैडिविजन प्रमुख कुणाल साहू, नगर एग्री विज़न प्रमुख शिवम योगी, नगर छात्रावास प्रमुख मनोज चौधरी, नगर क्रीडा प्रमुख अभियान तिवारी, नगर NSS प्रमुख पूजा गुप्ता, नगर NCC प्रमुख राहुल मंडल, नगर विद्यालय प्रमुख आशुतोष शर्मा ,नगर कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नेताम, शिवम उपाध्याय, रोहन मंडल, आशीष कांबो, ओम मिश्रा, अंश पांडे, राहुल यादव, राहुल पैकरा, आशु भाई पटेल की घोषणा की गई।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत सहसंगठन मंत्री महेश साकेत, विभाग संगठन मंत्री मनीष पुनाचा, विभाग संयोजक उपेंद्र यादव, विभाग छात्रा प्रमुख वर्षा गुप्ता, जिला संयोजक निखिल मरावी, जिला सहसंयोजक सूर्यकांत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश नाग, किशन उपाध्याय, नगर मंत्री सीतापुर संकेत गुप्ता, नगर मंत्री मैनपाट श्रवण यादव एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Add Comment