रायपुर। सुबह से आसमान में बादल वाला मौसम है। ठंडी हवा चलने के साथ आसमान में कोहरा छाने लगा है। बारिश होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
21 नवंबर की अल सुबह से आसमान में बादल वाला मौसम छाने से 8:30 बजे तक सूर्योदय नहीं हुआ है। ठंडी हवा चलने के साथ कोहरा छाने लगा है, इससे बारिश होने की आशंका बढ़ गई है। खराब मौसम को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
क्योंकि अधिकांश किसानों के धान घरों के आंगन और खलिहानों में खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। वहीं कटाई मिंजाई भी जारी है, ऐसे में बारिश होने पर किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। किसान कामदेव साहू, घनाराम, घनश्याम, पुनाराम आदि का कहना है कि बारिश होती है तो धान पानी में भीग जाएंगे, इससे भारी नुकसान होंगे।
वहीं पिछले कुछ दिनों से गर्मी वाले मौसम का विपरीत असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। लोग सर्दी खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे लोगों की अस्पताल में भीड़ आने लगा है। खराब मौसम का कोरोना संक्रमण की आशंका भी बढ़ गई है।
धान की फसल कटाई के बाद अब खेतों खलिहानों में खुली रखी है और मिंजाई का काम चल रहा है। ऐसे में हो रही असमय वर्षा से किसान बेहद परेशान हैं। यदि फसल भीगती है तो इसके खराब होने का डर किसानों को सता रहा है। इससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है, साथ ही खेती के लिए पूरे सीजन की गई मेहनत पर भी पानी फिर जाएगा।
Add Comment