खेल

वैभव की बैटिंग; 53 बॉल, 204 रन, 28 छक्के, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक

ये कोई खेल है भला! इसे तो बल्ले का गेंद के संग गलीछाप बदतमीजी कह लें। ना रे वैभव ऐसे नहीं खेलते बच्चे। बाप-दादा ने क्या यही संस्कार दिए आपको! भई, सिर्फ 53 बॉल और 204 रन। 28 छक्के और 7 चौके। क्या है ये…

कौन करता है ऐसा…और आउट हो गए तो झल्लाकर बल्ला झटकते जा रहे हैं कि जीत का आखिरी रन तो इन्हें ही लेना था। प्रभु 5 ही रन तो बचे थे जीतने को। रिंकू-टिंकू को भी तो कुछ बना लेने दो।

मैच दोहा में था। राइजिंग स्टार एशिया कप में सामने थी UAE की टीम। वैभव की मार-कुटाई 50 ओवर की क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक भी कही गई। सामने वाले ने 250 रन का टारगेट दिया था कि कुछ देर तो खेलेंगे। ये जो मुआ टीम इंडिया है इसने 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 254 रन बना डाले।

 

 

Related Articles

Back to top button