करियर
बैंक ऑफ इंडिया में 205 पदों पर निकली भर्ती:एज लिमिट 42 साल, सैलरी 1 लाख 20 हजार तक

बैंक ऑफ इंडिया में 205 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
ग्रेजुएशन की डिग्री।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 साल
- अधिकतम : 42 साल
सिलेक्शन प्रोसेस :
- शॉर्टलिस्टिंग
- ऑनलाइन परीक्षा
- पर्सनल इंटरव्यू
- मेरिट लिस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फीस :
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 1,180 रुपए
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी: 175 रुपए
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
- अप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।




