2.80 क्विंटल गांजा फेंककर तस्कर फरार, केशकाल में 407 किलो गांजे के साथ राजस्थान का युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने करीब 4.88 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। कांकेर में पुलिस की घेराबंदी की भनक लगने पर तस्कर 2 क्विंटल 80 किलो गांजा गढ़िया पहाड़ के पास फेंककर फरार हो गए।
वहीं, केशकाल पुलिस ने एक कार से 407 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद कर राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
कांकेर में 70 पैकेट गांजा छोड़कर भागे तस्कर
कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिगारभाट स्थित गढ़िया पहाड़ के किनारे पुलिस ने लावारिस हालत में गांजे के 70 पैकेट बरामद किए। इनका कुल वजन 2 क्विंटल 80 किलो और अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, तस्कर ओडिशा से विश्रामपुरी और केशकाल के रास्ते कांकेर पहुंचे थे। गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर केशकाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। केशकाल पुलिस ने कांकेर पुलिस को भी इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई।

घेराबंदी की भनक लगने पर भागे तस्कर
बताया जा रहा है कि पुलिस की घेराबंदी की भनक लगने पर तस्कर गांजे के पैकेट सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची कांकेर पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया।
कांकेर एसडीओपी हरीश पाटिल के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान गांजा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियों की पहचान कर ली गई है और एक कार चालक को भी चिह्नित किया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

कार की एक्स्ट्रा नंबर प्लेट भी मिली
पुलिस को कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई एक अतिरिक्त नंबर प्लेट भी मिली, जिस पर RJ-23-UB-8472 लिखा था। आरोपी के पास से रेडमी मोबाइल फोन और 1,100 रुपए नकद भी बरामद किए गए।
पुलिस ने गांजा, कार, मोबाइल और अन्य सामान समेत कुल 2 करोड़ 18 लाख 96 हजार 600 रुपए की संपत्ति जब्त की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर जिले में गांजा और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में केशकाल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा सहित उपनिरीक्षक कंवल सिंह शोरी, सहायक उपनिरीक्षक भगत सिंह नेताम, सुरेश मरकाम, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, संजय बिसेन और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।