छत्तीसगढ़जुर्म

जलती चिता से हड्डियां निकालकर तंत्र-मंत्र, अघोरी की पिटाई:मंत्र पढ़कर शराब डाल रहा था, रिश्तेदारों ने घसीटकर लात-घूसों से पीटा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अघोरी बाबा पर महिला की जलती चिता से छेड़छाड़ कर तंत्र-साधना करने का आरोप लगा है। यह देखकर गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने बाबा की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

परिजनों का कहना है कि चिता से सिर और हड्डियां गायब हैं। एक बुजुर्ग ने बताया कि बाबा मंत्र पढ़ते हुए शराब की बूंदें चिता पर डाल रहा था। बाबा ने कहा कि वह सिर्फ वहां बैठा था और उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

वीडियो में कुछ लोग उसे जमीन पर घसीटते, बाल पकड़कर खींचते और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान उसके मुंह से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है।

बाबा की पहचान शिवराम के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की गई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, एक नवंबर को कोनी निवासी अनिता यादव ने आत्महत्या कर ली थी। उसी दिन शाम को परिजनों ने उसका श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया था। चिता जलाने के बाद परिजन घर चले गए।

रात में चिता देखने आए परिजनों को शिवराम बाबा, एक बुजुर्ग और दो युवक मिले। उन्हें देख दोनों युवक भाग गए, लेकिन बाबा और बुजुर्ग पकड़ा गए। बुजुर्ग का कहना है कि, वो शराब लेकर आया था। जिसे पी रहे थे।

मंत्र पढ़कर चिता पर शराब डाल रहा था

वायरल वीडियो में परिजनों ने बुजुर्ग से पूछा कि, हड्डियां कौन ले गया है। हमें वापस कर दो हम कुछ नहीं करेंगे। बुजुर्ग ने कहा कि, बाबा ने हड्डी निकाला है, लेकिन उसने कहा रखा है मुझे इसकी जानकारी नहीं है। दो लड़के जो आए थे, उनको भी मैं नहीं पहचानता हूं।

मुझे चावल और शराब लाने के लिए कहा गया। बाबा मंत्र पढ़ते हुए शराब की बूंद चिता पर डाल रहा था। हम सिर्फ बैठे थे, हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है।

जलती चिता के पास तंत्र साधना का आरोप

परिजनों का आरोप है कि, अंतिम संस्कार के बाद शिवराम बाबा श्मशान घाट पहुंचे और महिला की जलती चिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए तंत्र साधना करने लगे।

उनका आरोप है कि, चिता से महिला की हड्डियां गायब है। जिससे परिजन और बाकी लोग नाराज हो गए।

पति समेत कई लोगों ने की मारपीट

आरोप है कि, मृतका के पति गुड्डा उर्फ राजकुमार यादव समेत कुछ लोगों ने शिवराम बाबा को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में लोग उन्हें जमीन पर घसीटते और बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

श्मशान में तंत्र-मंत्र के शक में युवक से मारपीट

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर में एक युवक अपने परिचित के साथ घर के पास स्थित श्मशान घाट गया था। वहां मौजूद लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं और तंत्र-मंत्र करने के शक में उन्होंने युवक से मारपीट कर दी।

घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उमेश सिंह ठाकुर (32), राजा यादव (26) और नितेश यादव (23) के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button