raipurछत्तीसगढ़देश

President Droupadi Murmu Raipur Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंचीं,लोकभवन में जारी करेंगी ₹200 का स्मारक सिक्का, सेवा सम्मान पर्व में भी शामिल होंगी

President Droupadi Murmu Raipur Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौरे पर रायपुर पहुंचीं। राष्ट्रपति के आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति लोकभवन में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के लिए 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी है।

 

Related Articles

Back to top button