करियरछत्तीसगढ़ जनसंपर्क

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए 16 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर : एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र टपरकेला-02 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक विभागीय वेबसाइटhttps://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन, डाक अथवा कोरियर से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदिका का संबंधित रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्र जिस ग्राम पंचायत में स्थित है, उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना अनिवार्य है।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवश्यक दस्तावेज एवं नियुक्ति की शर्तें विभागीय वेबसाइटhttps://aww.e-bharti.in/ तथा एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दरिमा अम्बिकापुर-2 एवं जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती हैं।

 

Related Articles

Back to top button