छत्तीसगढ़जुर्म

जेल की दीवार फांदकर फरार हुए चार कैदी, तीन नशे के कारोबार से जुड़े तो एक चोरी का है आरोपी

महासमुंद जिला जेल से 4 कैदी आज सुबह दीवार फांदकर फरार हो गए हैं. इनमें से तीन कैदी NDPS एक्ट और एक कैदी चोरी का आरोपी है. घटना की एडिशनल एसपी ने पुष्टि की है.

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीबन 4 बजे चारों कैदी जेल की ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गए. भागने वाले चार कैदियों में तीन कैदी धरमवीर , लीलाधर और राजेन्द्र नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर NDPS एक्ट के तहत आरोपी बनाए गए हैं, वहीं फरार होने वाला चौथा कैदी पंचराम चोरी का आरोपी है. घटना के बाद जेल में हड़कंप मचा गया. फरार चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है.

बताया जा रहा है कि जिला जेल से फरार होने की फिराक में पांच कैदी थे, जिनमें से चार कैदी तो जेल की दीवार फांदने में कामयाब हो गए, लेकिन पांचवा कैदी दीवार फांदने में नाकायाब रहा और गिर गया, जिसे वापस से पकड़ लिया गया है. कैदियों ने दीवार फांदने के लिए जेल में मिलने वाली कंबल का इस्तेमाल किया है.

पहले भी फरार हो चुके हैं जेल से कैदी

यह पहला मौका नहीं है, जब महासमुंद जिला जेल से कैदी फरार हो गए हों. इसके पहले मई 2021 को दिनदहाड़े 5 कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे. इनमें से एक कैदी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला था, तो वहीं चार अन्य कैदी महासमुंद जिले के रहने वाले थे. तब जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार प्रहरियों को निलंबित किया था, जिसमें मुख्य प्रहरी भी शामिल था.

 

Related Articles

Back to top button