
राजधानी के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में बुधवार को छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज हुआ। खेल विभाग की ओर से कराए जा रहे टूर्नामेंट में प्रदेश के 108 खिलाड़ियों को चार अलग-अलग फ्रेंचाइज टीमों में बांटकर मुकाबले कराए जाएंगे।
इसके अलावा हर टीम में ओलिंपियन और नेशनल लेवल प्लेयर्स भी शामिल है। चलो रे संगी, हॉकी खेलबो’ के उत्साहजनक नारे के साथ शुरू हुई इस लीग में गुरुवार को पहला मुकाबला शाम 7.30 बजे से राजधानी रॉयल्स और न्यायधानी नाइट्स के बीच खेला जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने की। इस मौके पर खेल मंत्री अरुण साव, सांसद छाया वर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस टूर्नामेंट में राजधानी रॉयल्स, न्यायधानी नाइट्स, मैनपाट टाइटन्स, बैलाडीला बुल्स, चक्रधर चैंपियंस और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स समेत 6 टीमें खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगी।



