Breaking Newsदेश -विदेशसियासतस्लाइडर
अलग हुए सपा-बसपा…अब इन 11 सीटों पर होगा उपचुनाव…नये राजनीतिक समीकरण होंगे पैदा…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के 11 विधायक सांसद बन गए हैं। अब इन सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने इन सीटों पर अपने दम पर चुनाव लडऩे का ऐलान कर सबको चौंका दिया है। मायावती के इस ऐलान का मतलब है कि यूपी में महागठबंधन अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है।
अगर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन टूट जाता है तो उत्तर प्रदेश में नये राजनीतिक समीकरण पैदा होंगे। इस समीकरण का असर उपचुनाव में भी पड़ेगा। यहां दीगर है कि 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर लड़ी थी।
इन सीटों पर होगा चुनाव
- गोविंदनगर विधानसभा सीट-इस लोकसभा चुनाव में यूपी के गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सत्यदेव पचौरी कानपुर से चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं।
- लखनऊ कैंट विधानसभा सीट-2019 लोकसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से विधायक रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से सांसद बन गई हैं।
- टूंडला विधानसभा सीट-फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक एसपी सिंह बघेल इस बार आगरा से सांसद बन गए हैं।
- जैदपुर विधानसभा सीट-बाराबंकी के जैदपुर से बीजेपी के विधायक उपेंद्र रावत भी सांसद बन गए हैं। वह बाराबंकी लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं।
- मानिकपुर विधानसभा सीट-चित्रकूट के मानिकपुर से बीजेपी विधायक आरके पटेल लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं, उन्हें बांदा लोकसभा सीट से जीत मिली है।
- लिहाजा अब 6 महीने के अंदर इस सीट पर विधानसभा का उपचुनाव होना है।
- बलहा विधानसभा सीट-ये सीट बहराइच जिले में स्थित है। यहां से बीजेपी विधायक अक्षयवार लाल गौंड लोकसभा का चुनाव जीत गए हैं। ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
- गंगोह विधानसभा सीट-यूपी की गंगोह विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप चौधरी लोकसभा चुनाव में सांसद बन गए हैं। उन्हें चर्चित कैराना लोकसभा सीट से जीत मिली है। गंगोह सीट दलित और मुस्लिम बहुल है।
- इगलास विधानसभा सीट-अलीगढ़ जिले के इगलास विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक राजवीर बाल्मीकि इस बार सांसद बन गए हैं। उन्होंने हाथरस लोकसभा सीट से जीत हासिल की है।
- प्रतापगढ़ विधानसभा सीट-यूपी की प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संगमलाल गुप्त प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बन गए हैं। अब इस सीट पर विधानसभा का उपचुनाव होना है।
- रामपुर विधानसभा सीट-यूपी की रामपुर विधानसभा सीट से विधायक और सपा के सीनियर नेता आजम खां इस लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बन गए हैं। उन्होंने एक हाई प्रोफाइल मुकाबले में बीजेपी की जया प्रदा को हराया। रामपुर एक मुस्लिम बहुत विधानसभा क्षेत्र है।
- जलालपुर विधानसभा सीट-जलालपुर विधानसभा सीट से बहुजन समाजपार्टी के विधायक रितेश पांडेय लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। उन्हें अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से जीत मिली है। अब इस सीट पर विधानसभा का उपचुनाव होगा।
यह भी देखें :