छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मंत्री टीएस सिंहदेव आज बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, मुंगेली और बिलासपुर जिले के प्रवास पर…चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से होंगे रूबरू…

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 4 जून को बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, मुंगेली एवं बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ विभिन्न स्थानों में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वे सवेरे 11 बजे बेलसर में चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंहदेव दोपहर 12 बजे वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा सूरजपुर जिले के केशव नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे केशव नगर में दोपहर 12:40 बजे चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे वहां से दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा जिले के ग्राम केराझरिया के लिए रवाना होंगे।



सिंहदेव दोपहर 02:50 बजे केराझरिया में चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे वहां से दोपहर 03:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेली जिले के ग्राम लोहदा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 04:20 बजे लोहदा में भी चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे।
WP-GROUP

सिंहदेव शाम साढ़े पांच बजे वहां से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम 6 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे देर रात सवा 12 बजे बिलासपुर से दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस द्वारा अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सिंहदेव 05 जून को सवेरे 08:20 बजे वापस अंबिकापुर पहुंचेंगे।

यह भी देखें : 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे केराझरिया में आदर्श गौठान का शुभारंभ….चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे…

Back to top button
close