रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का दौर चला। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल को लेकर कुछ दिनों तक चर्चाओं का बाजार गर्म था। अब मंत्रिमंडल का गठन होने के बाद उनके विभागों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। सोशल मीडिया में मंत्रियों के विभागों को लेकर कुछ सूची वायरल हो रही है। जिसमें मंत्रियों को संभावित विभाग बांट दिया गया है।
वायरल सूची के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजस्व, खनिज, ऊर्जा दिया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री के दौड़ में शामिल टीएस सिंहदेव को वित्त, स्वास्थ्य (एक ग्रुप में गृह विभाग भी दिया गया है। मुख्यमंत्री पद की ही रेस में शामिल तीसरे दावेदार ताम्रध्वज साहू को गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास दिया गया है।
(एक ग्रुप में पीडब्ल्यूडी और ऊर्जा मंत्रालय मिलना संभावित है। कांग्रेस के अनुभवी विधायक रविन्द्र चौबे को पीडब्ल्यूडी, संसदीय कार्य, विधि दिया गया है। (अन्य ग्रुप में नगरीय प्रशासन देने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस के एक और सीनियर विधायक मो. अकबर को उच्च शिक्षा,अल्प संख्यक विकास।
(अन्य में खाद्य, राजस्व और तकनीकी शिक्षा मंत्रालय मिल सकता है) डॉ. प्रेमसाय टेकाम को कृषि, जल संसाधन विभाग सौंपा गया है।बस्तर के तेज तर्रार विधायक कवासी लखमा को वन, आदिमजाति कल्याण विभाग सौंपा जा सकता है। इसी तरह डॉ. शिवकुमार डहरिया को खाद्य नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। (एक ग्रुप ने स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा है)। युवा मंत्री उमेश पेटल को स्कूल शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है।
एक ग्रुप ने सिंचाई मंत्रालय दिया है। इनके साथ ही एक मात्र महिला मंत्री अनिला भेडिय़ा को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा जा सकता है। अहिवारा के विधायक गुरू रुद्र कुमार को संस्कृति, पर्यटन विभाग संभालने का मौका दिया है। एक ग्रुप ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। कोरबा से विधायक जयसिंह अग्रवाल को श्रम विभाग दिया गया है। अन्य ग्रुप ने कॉमर्शियल टैक्स भी दिया है। किसी भी ग्रुप ने सबसे महत्वपूर्ण विभाग पीएचई विभाग का जिक्र ही नहीं किया है।
विधानसभा अध्यक्ष भी तय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ. चरणदास महंत को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। एक ग्रुप वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा को विधानसभा की कुर्सी पर देखना चाहते हैं।
यह भी देखें : जगदलपुर : अब मीटर देखकर ऑटो का किराया देंगी सवारियां
Add Comment