डेली बुलेटिन: 02 जनवरी 2018

1) सीसीटीवी से पकड़े गए फर्जी क्राइम ब्रांच के अधिकारी
मेडिकल कॉम्पलेक्स के पास दो लोगों ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ट्रांसपोर्ट में काम करने वाली मुंशी से दो लाख रूपए ठक लिए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं।…read more
2) पुणे हिंसा की आग मुंबई तक
पुणे के भीमा-कोरेगांव लड़ाई की सालगिरह पर हुई हिंसा से पूरे महाराष्ट्र में तनाव का माहौल है। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।…read more
3) छत्तीसगढ़ लोक कलाकार व साहित्यकार सम्मानित
प्रांत स्तरीय लोक कला साहित्यक महोत्सव का आयोजन झलमला के गंगा मैय्या मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ की कला विभूतियों का सम्मान किया गया। …read more
4) चिकित्सकों की हड़ताल का छग में भी समर्थन ढाई हजार हड़ताल पर
नेशनल मेडिकल कमीशन बनाने को लेकर सरकार के द्वारा बनाए गए नए प्रस्ताव के खिलाफ देश भर के चिकित्सक हड़ताल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लगभग 2500 चिकित्सक मंगलवार से हड़ताल कर रहे हैं। …read more
5) मधुमेह कैंसर का स्थायी निदान तलाशने वेदों पर होगा शोध
प्राचीन हिंदू मंत्रों के पीछे छिपे विज्ञान को समझने के लिए राजस्थान सरकार का शोध संस्थान तैयार है। यह देश में अपनी तहर का पहला संस्थान है और जल्द ही इसमें कामकाज शुरू होने जा रहा हैं। …read more
6) शहर में दिखे भिखारी तो सूचना दे और जीते 500 रूपए के इनाम
अब तक अपराध जगत से जुड़े लोगों के बारे में सूचना देने पर ईनाम दिए जाते थे, लेकिन नए साल पर नई शुरूआत हो रही है और अब भिखारियों के बारे में जानकारी देकर पैसा कमाया जा सकता हैं।…read more
7) बीच सड़क पर धू-धू कर जल उठी चलती सफारी
मंगलवार को सुबह चलती सफारी गाड़ी बीच सड़क पर धू-धू कर जल उठी। आग इतनी भीषण थी कि गाड़ी पलभर में ही खाख हो गई। उक्त घटना भिलाई सुपेला की हैं। …read more
8) एसबीआई ने कर्जदारों को दी बड़ी राहत
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने मार्च के अंत तक कर्ज पर प्रसंस्करण शुल्क छूट की मियाद मार्च अंत तक बढ़ा दी हंै। इससे मकान खरीदने वालों तथा कर्ज ले रखे ग्राहकों को राहत मिलेगी। …read more
9) 2 घंटे में 6 मर्डर से दहला पलवल
दिल्ली से सटे पलवल में छह लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एक साइको सीरियल किलर ने इस घटना को मंगलवार तड़के 2 से 4 बजे के बीच अंजाम दिया हैं। …read more
10) शासन की हर योजना का बहिष्कार करेंगें: शिक्षाकर्मी
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस माह के दूसरे सप्ताह में राज्य के कर्मचारी खिलाडिय़ों के लिए सिविल सर्विसेज खेल स्पर्धा कराने जा रहा है। इस स्पर्धा से शिक्षाकर्मियो, पंचायतकर्मी और निगम-मंडल में कार्यरत कर्मचारियों को दूर रखा गया हैं। …read more
11)जानिए क्यों फिल्मों से गायब है किरण खेर
किरण खेर बॉलिवुड फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्मों के अलवा वह टीवी रीएलिटी शो में दिखाई देती हैं। लेकिन पिछले काफी सयम से वह बड़े पर्दे से एकदम गायब हैं। …read more