छत्तीसगढ़स्लाइडर

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का नई दिल्ली में निधन…

नईदिल्ली: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का आज नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जगमोहन दिल्ली और गोवा के उपराज्यपाल भी रहे।

उन्हें एक बार राज्यसभा के लिए भी मनोनीत किया गया। उन्होंने तीन बार लोकसभा की नई दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व किया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वे केन्द्रीय संचार, शहरी विकास, पर्यटन और संस्कृति मंत्री भी रहे। उन्हें वर्ष 1971 में पद्मश्री, 1977 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Back to top button
close