मनोरंजन

रामायण सबसे तेज ₹1,500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी:14 दिन लगे; धुरंधर 2 को पीछे छोड़ा

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण सबसे तेजी से ₹1,500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन रिलीज के 14 दिनों के भीतर ₹1,519.05 करोड़ पहुंच गया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम था। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 16 दिनों में ₹1,500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

भारत में ₹1000 करोड़ क्लब में तीसरी हिंदी फिल्म

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म रामायण का भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹1,009.05 करोड़ हो गया है। अब यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹1,000 करोड़ कमाने वाली छठी भारतीय और तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है।

इससे पहले धुरंधर और धुरंधर 2 यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। वहीं, भारतीय फिल्मों के इस क्लब में बाहुबली 2, KGF 2 और पुष्पा 2 भी शामिल हैं।

इस उपलब्धि के साथ यश की दो फिल्में KGF 2 और रामायण भारत में ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई हैं।

रामायण ने 14वें दिन भारत में ₹23.20 करोड़ नेट कमाए। फिल्म का भारत में अब तक ₹844.40 करोड़ नेट कलेक्शन हुआ है। वहीं, विदेशों से ₹510 करोड़ की कमाई हुई। फिल्म के अब तक के भारतीय नेट कलेक्शन में हिंदी भाषा की हिस्सेदारी ₹643.50 करोड़ है। यह कुल नेट कमाई का करीब 76.2% है। कन्नड़ से ₹68.75 करोड़, तेलुगु से ₹53.70 करोड़, तमिल से ₹39.65 करोड़ और मलयालम से ₹38.80 करोड़ आए हैं।

रामायण पहले से ही दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर है। सबसे ज्यादा कमाई के मामले में फिल्म अभी दंगल, धुरंधर 2, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 से पीछे है।

 

Related Articles

Back to top button