देशमौसम

तूफान अकवान ने रास्ता बदला, अब आंध्र-ओडिशा के बीच टकराएगा:110kmph रहेगी हवा की रफ्तार, ओडिशा में 80 हजार लोग शिफ्ट; 10 राज्यों में असर

तूफान अकवान से पहले ओडिशा में 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल, आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। 74 रेस्क्यू टीम तैनात हैं।

IMD ने बताया कि अकवान शुक्रवार दोपहर आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

तूफान के असर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश जारी है। नेवी और दूसरी एजेंसियां बचाव की तैयारियों में जुटी हैं। चक्रवात के चलते 10 राज्यों में मौसम बदलेगा।

तूफान ने रास्ता बदला, ओडिशा की तरफ मुड़ा

पहले अनुमान था कि अकवान आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा, लेकिन गुरुवार को इसने रास्ता बदला और अब यह आंध्र और ओडिशा के बीच टकराएगा। इधर, न्यूज एजेंसी ANI ने तूफान के गुरुवार को ही तट से टकराने की जानकारी दी थी, बाद में इसे शुक्रवार कर दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button