छत्तीसगढ़मनोरंजनराजनीती

CG VIDEO : युवतियों के साथ मंच पर थिरके विधायक ईश्वर साहू, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

CG VIDEO : बेमेतरा जिले के साजा विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मारो में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान युवतियों के साथ मंच पर डांस करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विधायक के सार्वजनिक मंच पर इस तरह डांस करने को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

दरअसल, नगर पंचायत मारो के वार्ड क्रमांक 03 में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू भी मौजूद रहे। आधिकारिक कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक आयोजन हुआ। इसी दौरान साजा विधायक ईश्वर साहू मंच पर नृत्य कर रही युवतियों के साथ डांस करते नजर आए। इसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहज भागीदारी मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग एक जनप्रतिनिधि के सार्वजनिक मंच पर इस तरह डांस करने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि विधायक ईश्वर साहू इससे पहले भी पोस्टर विवाद, स्वेच्छानुदान और कंप्यूटर घोटाले से जुड़े आरोपों एवं चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। अब मारो के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर वे चर्चा के केंद्र में हैं।

 

Related Articles

Back to top button