
Raipur News: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक शुरू भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज विधायकों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की मौजूदगी में हो रही है, जिसमें पार्टी के विधायक शामिल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, आज दिनभर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर चलेगा। पार्टी स्तर पर अलग-अलग बैठकों के जरिए नेताओं और विधायकों के साथ चर्चा की जाएगी। बैठकों में किन मुद्दों पर चर्चा हो रही है, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठकों के सिलसिले को देखते हुए आज का दिन पार्टी की गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

