Breaking Newsraipur

बैंकों का अलर्ट:खातों की केवाईसी 30 अक्टूबर तक करवा लें, नहीं कराया तो फ्रीज होंगे अकाउंट

जिन लोगों ने लंबे समय से अपने खातों से ट्रांजेक्शन नहीं किया और अपना सत्यापन भी नहीं कराया है तो उनके खाते फ्रीज हो सकते हैं। सभी बैंकों की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि जिन्होंने केवाईसी नहीं कराई है वे 30 अक्टूबर तक यह काम हर हाल में करवा लें। तय समय के बाद लोगों के खाते ब्लॉक होने शुरू हो जाएंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बड़े बैंकों की शाखाओं में सूचना भी चस्पा की गई है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए वे सत्यापन की प्रक्रिया तय समय में हर हाल में करवा लें।

बैंकों के अनुसार शहर की शाखाओं में बड़ी संख्या में ऐसे खाते हैं, जिनमें एक से पांच साल तक कोई सक्रिय लेन-देन नहीं हुआ है। ऐसे खाताधारकों को पहचान संबंधी जानकारी अपडेट कराने के लिए एसएमएस भेजा जा रहा है। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर खाते से लेन-देन भी नहीं हो पाएगा। राजधानी रायपुर में मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग बैंकों में करीब एक लाख लोगों के खाते ब्लॉक हो सकते हैं। हालांकि अफसरों का कहना है कि खाते ब्लॉक या फ्रीज होते हैं तो तुरंत आधार और पैन कार्ड की फोटो कॉपी के साथ एक पासपोर्ट फोटो जमा कर खाते को खुलवाया जा सकता है। दस्तावेज जमा करने के 24 घंटे के भीतर खाता फिर से खोल दिया जाएगा।

इनके लिए केवाईसी बेहद जरूरी

  • नया बैंक खाता सेविंग, करंट, एफडी, डी-मैट आदि खुलवाने वाले लोग।
  • पुराने खाताधारक जिन्हें केवाईसी अपडेट या री-केवाईसी की जरूरत हो।
  • जिनके आधार कार्ड में नाम या एड्रेस बदल गया हो। उन्हें भी अनिवार्य है।
  • निष्क्रिय या लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुए खातों में दस्तावेज जमा कराना।
  • उच्च जोखिम वाले ग्राहकों की केवाईसी अधिक बार अपडेट की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button