Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

11 लोकसभा सीटों को तीन क्लस्टर में बांटा BJP ने…केदार, मूणत, अमर संभालेंगे कमान…प्रभारी और संयोजक भी नियुक्त…

रायपुर। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को भाजपा दफ्तर में हुई बैठक में प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते धरमलाल कौशिक ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर कलस्टर बनाए गए हैं।

11 लोकसभा सीटों को तीन कलस्टर में बांटा गया हैं। बस्तर और कांकेर के प्रभारी केदार कश्यप को बनाया है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद का प्रभारी राजेश मूणत को बनाया गया है। बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सरगुजा का प्रभारी अमर अग्रवाल होंगे।

पार्टी ने तय किया हैं कि केंद्रीय स्तर का प्रत्येक लोकसभा में एक पदाधिकारी होंगे। उस लोकसभा में संयोजक और उप संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। इसके अंतर्गत जो 11 लोकसभा के प्रभारी बनाए गए हैं इसमें जांजगीर जो लोकसभा है उसे गौरीशंकर अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है और लीलाधर सुलतानिया को उस लोकसभा का संयोजक बनाया गया है।



रायगढ़ लोकसभा के लिए भूपेन्द्र सवन्नी को प्रभारी बनाया गया है। रायपुर लोकसभा के लिए अशोक शर्मा को प्रभारी होंगे। वहीं बृजमोहन अग्रवाल संयोजक होंगे। राजनांदगांव के लिए राजेश मूणत को प्रभारी बनाया गया है, जबकि मधुसूदन यादव को संयोजक बनाया गया है। दुर्ग लोकसभा के लिए संतोष पांडे प्रभारी और संयोजक प्रहलाद रजक होंगे।

महासंमुद लोकसभा के लिए अशोक बजाज प्रभारी और अजय चंद्राकर संयोजक होंगे। कांकेर के लिए खुबचंद पारख प्रभारी होंगे। वहीं विक्रम उसेंड़ी को संयोजक बनाया गया है। बस्तर लोकसभा के लिए सुनील सोनी प्रभारी और संयोजक केदार कश्यप होंगे।

कोरबा लोकसभा के लिए शिवरतन शर्मा प्रभारी और संयोजक लखनलाल देवांगन को बनाया गया है। सरगुजा लोकसभा के लिए रामप्रताप सिंह प्रभारी होंगे और संयोजक भीमसिंह अग्रवाल, अनुराग सिंहदेव संयोजक होंगे। बिलासपुर के लिए नारायण चंदेल प्रभारी और संयोजक अमर अग्रवाल होंगे।

यह भी देखें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू 17 को लोगों से करेंगे सीधा संवाद…मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व सुधारने के सवालों के देंगे जवाब… 

Back to top button
close