रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू 17 जनवरी को फेसबुक और ट्वीटर के जरिए लोगों से सीधा संवाद करेंगे। वे दोनों सोशियल मीडिया मंचों पर कल दोपहर 12 बजे से एक बजे तक लाइव रहेंगे।
श्री साहू इस दौरान प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बारे में आम जनता को जानकारी देंगे और इससे जुड़े सवालों के जवाब भी देंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के फेसबुक पेज @CEOChhattisgarh एवं ट्वीटर हैंडल @CEOChhattisgarh पर जाकर इच्छुक व्यक्ति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू से निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने एवं उसमें संशोधन संबंधी सवाल पूछ सकते हैं।
प्रदेश में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। 26 दिसम्बर 2018 को विस्तृत मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में दावा या आपत्ति 25 जनवरी तक प्रस्तुत की जा सकती है।
प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 11 फरवरी के पहले किया जाएगा। इसके बाद 18 फरवरी से पहले डॉटाबेस को अपडेट एवं पूरक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। संशोधन एवं नए नाम जोडऩे के बाद 22 फरवरी को अंतिम रूप से पुनरीक्षित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
यह भी देखें : कांग्रेस : AIPC का द्वितीय राष्ट्रीय संवाद 17 को राजधानी में…
Add Comment