
रायपुर। इस बार परिसीमन और आरक्षण ने वार्डो की तस्वीर बदल दी हैं। नगरीय निकाय चुनाव को करीब देख दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। कुछ नेता नए वार्ड की तलाश में हैं। वहीं इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों में दावेदारों की फौज खड़ी हो रही हैं। जिसमें सबसे ज्यादा नए चेहरे नजर आ रहे हैं।
गुढिय़ारी क्षेत्र के इंदरा गांधी वार्ड में भी कांग्रेस से अधिकांश युवा टिकट की दौड़ में लग गए हैं। पूर्व में इस क्षेत्र से इं अमित यदु ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था। वर्तमान में यह सीट बीजेपी के कब्जे में हैं। लेकिन इस बार इंदरा गांधी वार्ड से शहर सचिव के पद पर अपना दायित्व निभाते हुए उमेश यादव कांग्रेस पार्टी से दावेदारी कर रहे हैं।
विपक्ष में रहते हुए कई आंदोनल कर चुके हैं। इंदरा गांधी वार्ड में प्रबल दावेदार के रूप में उमेश को देखा जा रहा हैं। क्योंकि युवा नेता होने के साथ-साथ वार्ड में काफी सक्रिय है और हर छोड़े-बड़े नेता के करीब हैं।
वैसे इस वार्ड में बीजेपी और कांग्रेस से टिकट की मांग करने वालों कि संख्या भारी नजर आ रही हंै। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस पार्टी भी उन्हीं को टिकट देगी जो विजय हो सके और बीजेपी भी यही फार्मूला अपनाएगी।
यह भी देखें :