1) कांग्रेस नेताओं का दौरा गिरती साख को बचाने का प्रयास:
रायपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं के प्रवास को कांग्रेस की गिरती हुई साख बचाने की कवायद है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह के सरगुजा प्रवास एवं मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निरंतर सरगुजा प्रवास और यहां दिए गए विकास कार्यों की सौगात के मद्देनजर सरगुजा की 8 सीटों में भाजपा के बढ़ते हुए ग्राफ का आकलन कर कांग्रेस नेताओं द्वारा हड़बड़ाहट में सरगुजा की ओर रुख किया गया है। …Read More
2 ) सिलेंडर में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
जयपुर. जयपुर के विद्यानगर के एक घर में शनिवार तड़के ब्लास्ट हुआ और आग लग गई. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे की वजह सिलेंडर में आग लगनी बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, विद्यानगर के सेक्टर 9 में संजीव गर्ग के मकान में सुबह 4 बजे के करीब ब्लास्ट हुआ.…Read More
3) सड़क दुर्घटना में 5 पहलवानों समेत 6 की मौत
मुंबई| महाराष्ट्र के सांगली जिले में शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में पांच पहलवानों और एक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार देर रात एक बजे के आसपास उस समय घटित हुई जब पहलवानों को ले जा रही एसयूवी की भिड़ंत गन्ना लदे एक ट्रैक्टर से हो गई। दुर्घटना में पहलवानों सहित अन्य पांच घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।…Read More
4) खादी भारत की राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक : डॉ. रमन सिंह
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि खादी भारत की राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ स्वदेशी आंदोलन के जरिए खादी को हथियार बनाया था। इससे आम जनता को आजादी के आंदोलन से जुड़ने का अवसर मिला।…Read More
5) शिक्षाकर्मियों का संविलियन हो या नहीं… जनता तय करेगी, सरकार ने मंगाए लोक सुराज के जरिए आवेदन
रायपुर। सरकार ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए लोक सुराज का आगाज कर दिया है। शासन ने एक फार्म जारी किया है लोक सुराज के तहत पहले चरण में 12,13,14 जनवरी को सरकार ने आवेदन की तिथी निर्धारित की हैं। इसके तहत लोग अपने समस्याओं से संबंधित आवेदन समाधान पेटी में डालेगेें। …Read More
6) कांग्रेस सरकार बनी तो नक्सली रिहा होंगे: कवासी लखमा
जगदलपुर। कोंटा से कांग्रेसी विधायक कवासी लखमा ने कहा कि नक्सलवाद के नाम पर जेल में बंद निर्दोष लोगों को कांग्रेस की सरकार बनते ही छोड़ दिया जाएगा। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का उपनेता बनने के बाद पहली बार जगदलपुर पहुंचे विधायक कवासी लखमा ने यह बातें कही।…Read More
7) जहां कम वहां दिखाएं दम, इस फार्मूले पर काम करेगी भाजपा, शुुरुआत बस्तर से
रायपुर। भाजपा इस बार एक नए फार्मूले पर काम कर रही है जिसका सूत्र है जहां कम वहां दिखाएं दम। जिसकी शुरुआत बस्तर से की गई है। यहां भाजपा के पास सात सीटें है, जिनकी संख्या में इस बार वह इजाफा करना चाहती है। प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी पार्टी ऐसे ही फार्मूले पर काम करेगी।…Read More
8) पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति के दिल्ली-चेन्नई ठिकानों पर ईडी का छापा
ई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने शनिवार सुबह छापेमारी की। कार्ति चिदंबरम के दिल्ली और चेन्नई वाले घर में छापा पड़ा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयरसेल-मैक्सिस डील से जुड़ी कथित अनियमितताओं के सिलसिले में ईडी अधिकारियों ने दिल्ली और चेन्नई स्थित पांच जगहों पर छापेमारी की। इनमें से एक ठिकाना दिल्ली के जंगपुरा में, जबकि चार अन्य चेन्नई में है।…Read More
9) कंबल वाले बाबा का बयान, भाजपा को जिताओ
रायपुर। सरगुजा इलाके में इस बार भाजपा को कंबल वाले बाबा का साथ मिल सकता है। उन्होंने खुलेआम ऐलान कर दिया है कि वे भाजपा का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि वे समाज में भी इस बात को रखेंगे।
बलरामपुर के कंबल वाले बाबा उर्फ गणेश यादव का कहना है कि इस इलाके के 42 सरपंच और एक विधायक को कोई हिला भी नहीं सकता।…Read More
10) धारा 370 को हटाने से भारत की कीर्ति और यश बढ़ेगा: इन्द्रेश
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इन्द्रेश कुमार ने कहा कि धारा 370 को हटाने से भारत की कीर्ति और यश बढ़ेगा। देश का भविष्य बदलेगा और नई दशा और दिशा की ओर बढ़ेगा। युवा दिवस के मौके पर यहां उन्होंने युवाओं से कहा कि स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर आगे बढऩे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या कुछ राजनीतिक परिवारों की देन है जिन्होंने अपने फायदे के लिए वहां के लोगों को हिन्दुस्तान के खिलाफ भड़काया।…Read More
11) लापता हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 शव बरामद
मुंबई। मुंबई तट से करीब 30 नॉटिकल मील की दूरी पर अरब सागर में ओएनजीसी कर्मचारियों को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हेलिकॉप्टर पर 7 लोग सवार थे और वह कंपनी के नॉर्थ फील्ड की ओर जा रहा था।…Read More
12) आदिवासी साथ न दें तो भाजपा 20 सीट भी नहीं जीत सकती: कुंजाम
जगदलपुर। भू-राजस्व संहित के तहत सरकार के पारित बलि को वापस लेने के बाद आदिवासी महासभा के मनीष कुंजाम ने शुक्रवार को कहा कि अगर आदिवासी साथ न तो भाजपा 20 सीट भी नहीं जीत सकती। भू-राजस्व संहिता में संशोधन बहुत ही घातक कदम था। आदिवासियों के लिए यह पांचवी अनुसूचि लागू इलाके में अमल किया जाना संभव ही नहीं था।…Read More
13) जनताना सरकार सहित तीन नक्सली गिरफ्तार
सुकमा। क्रिस्टारम पुलिस ने 17 बड़ी वारदातों में शामिल नक्सली करीगुंडम के जनताना सरकार के अध्यक्ष सोढ़ी प्रकाश को भरमार बंदूक और केमंगलगुड़ा निवासी दो जनमिलिशिया सदस्य पेडकम रमेश और बुदलू पुल्ला को गिरफ्तार किया है।…Read More
14) जज विवाद निपटाने समिति गठित, बार काउंसिल ने कहा नेता राजनीति न करें
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट विवाद मामले में शनिवार शाम को बार काउंसिल की बैठक में बागी जजों के मुद्दों को सुलझाने के लिए सात सदस्यों की कमिटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के सदस्य सभी जजों से बारी-बारी मिलकर हल निकालने की कोशिश करेंगे।…Read More
15) भारत माता की जय, 20 छात्रों को निकाला
रतलाम। एक निजी स्कूल में छात्रों को भारत माता की जय बोलना भारी पड़ गया है। स्कूल ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ उन्हें प्रीबोर्ड की परीक्षा देने से भी रोक दिया गया है। इससे गुस्साए परिजान पहले स्कूल पहुँचे और जब मामला नहीं सुलझा तो थाना में शिकायत की। …Read More
16) नहीं लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी: प्रमुख सचिव
रायपुर। प्रमुख सचिव ने शिक्षकों को किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम में न लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई ठीक ढंग से हो और जो कैलेण्डर तय है उसके अनुसार की सिलेबस पूरा हो सके। जिसके चलते इस तरह का आदेश दिया गया है, ताकि पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान न आए।…Read More
Add Comment