साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल तोड़ देने वाली दुखद खबर आ रही है। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। शुक्रवार 29 अक्टूबर की सुबह कार्डिएक अरेस्ट के बाद उन्हें हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। पुनीत के निधन पर फिल्मों के अलावा खेल और राजनीति से जुड़े लोगों ने दुख जताया है।
खबर है कि पुनीत रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह भी जिम में वर्कआउट कर रहे थे। वर्कआउट करते समय ही उन्हें अचानक कार्डिएक अरेस्ट हुआ जिसके बाद वह वहीं गिर गए। पुनीत को तुरंत ही विक्रम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
पुनीत की उम्र इस समय केवल 46 साल की थी। पुनीत के निधन की खबर पर पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैन्स के बीच दुख की लहर दौड़ गई है। पुनीत के निधन की खबर बाहर आने के बाद हजारों की संख्या में फैन्स हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए हैं। कर्नाटक सरकार ने पुनीत के निधन पर अलर्ट जारी करते हुए राज्य के सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।
पुनीत के कार्डिएक अरेस्ट की खबर मिलने के बाद उनके परिवार के लोगों, बड़े भाई शिवा राजकुमार के अलावा यश, दर्शन जैसे कई दिग्गज ऐक्टर्स और कर्नाटक के सीएम वसवराज बोम्मई भी हॉस्पिटल पहुंच गए। कन्नड़ फिल्मों में पावर स्टार के नाम से मशहूर पुनीत राजकुमार ने हाल में अपनी अपनी अगली फिल्म ‘जेम्स’ की शूटिंग पूरी की थी। अब वह पवन कुमार के साथ अगली फिल्म ‘द्वित्वा’ की शूटिंग शुरू करने वाले थे।
पुनीत कुमार के निधन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बॉलिवुड के सिलेब्रिटीज ने भी दुख जताया है। साउथ की फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह चौंकाने वाला है, कहने के लिए शब्द नहीं हैं। पुनीत राजकुमार की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार को संवेदनाएं।’
साउथ की सुपरस्टार तमन्ना भाटिया ने भी पुनीत राजकुमार की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उनके निधन पर दुख जताया है।
पुनीत राजकुमार के निधन पर अभिषेक बच्चन, बोनी कपूर, जूनियर एनटीआर, रामगोपाल वर्मा, सोनू सूद, दुलकर सलमान, ममूटी, हंसिका मोटवानी, क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया है।
Extremely sad to know of the passing away of our dear #PuneethRajkumar . My heartfelt condolences to his family, friends and fans. I request his fans to maintain calm and pray for his Sadgati in this excruciating time for the family. Om Shanti 🙏🏼 pic.twitter.com/T3WsUnBS7n
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) October 29, 2021
Condolences on the passing away of #PuneethRajkumar. A bright star. He had a long promising career ahead.
My condolences to his family, his innumerable fans and followers. pic.twitter.com/8Gv4G4vrnz— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) October 29, 2021
Add Comment