बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा शहीद वीर नारायण सिंह की 163 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित स्मरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह हम सबके अस्मिता के आवाज थे। हम सबकी रक्षा के लिये अपनों प्राणों की आहूति लगा दी।
इस छत्तीसगढ़ के इस वीर सपूत को हर युग में याद में किया जायेगा। उनके बताये रास्ते पर चलकर उनके सपनों को पूरा करना होगा। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह का समूचा जीवन मानव कल्याण के लिये समर्पित रहा है।
वे हमेशा हमारे पथदर्शक है।उन्होंने छत्तीसगढ़ में आजादी का अलख अपनों प्राणों की आहूति देकर प्रज्वलित की। वे त्याग के प्रतिमूर्ति थे। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर समाज के विकास हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा किया।
इस मौके पर सुभाष परते प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, राजीव ध्रुव जिलाध्यक्ष बिलासपुर, शिवनारायण चेचमा,युगल किशोर, राधिका जितेन्द्र जोगी, यदुनाथ उईके, रामझूल, कमल मरावी सहित आमजन व समाज के सदस्य मौजूद थे।
Add Comment