रायपुर: प्रदेशवासियों के लिए एक सुखद खबर…सिर्फ एक को छत्तीसगढ़ में कोरोना…167 सैम्पल में 166 का रिपोर्ट निगेटिव…

रायपुर। प्रदेश वासियों के लिए एक सुखद खबर है। अब तक विदेश से छत्तीसगढ़ आएं 167 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया, इनमें से 166 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। सिर्फ एक रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि अब तक छत्तीसगढ़ में एक ही कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 16 सैम्पल की जांच हुई, इसमें से सभी निगेटिव पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से अब तक 183 संदेहियों के सैम्पल लिए गए हैं। इसमें से 166 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि अभी आठ सैम्पल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विदेश से छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले संदेहियों के देखने के लिए नया रायपुर के झांझ में 17 बिस्तरों का एक क्वारंटाइन सेंटर बनाया है। यहां के बाद निमोरा में 30 बिस्तरों का क्वारंटाइन सेंटर शुरू कर दिया गया है।
कोरोना वायरस से निपटने सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। कुछ आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी गई है। सरकार विदेश यात्रा से यहां पहुंचे लोगों की पड़ताल कर रही है। वहीं अपना विदेश यात्रा छुपाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों की जानकारी मिलने पर उन्हें घरों से उठाए जा रहे हैं।