Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

VIDEO: गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा…नाव पलटने से 11 लोगों की मौत…20 लोग सवार थे…7 को बचाया लिया गया…

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। वहीं 7 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। होमगार्ड्स और एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाशी अभियान में जुटी हुई है।

गणपति की मूर्ति विसर्जन के लिए नाव पर 20 से ज़्यादा लोग सवार थे। भार अधिक होने के कारण नाव टूट गई जिससे ये हादसा हुआ। सरकार ने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है।



भोपाल में हुए इस हादसे के बाद श्रद्धा और आस्था के इस पर्व पर मातम पसर गया है। खटलापुरा घाट पर हुए इस नाव हादसे में पानी में डूबे 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। फिलहाल यहां तलाशी का काम जारी है। मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अफसर और नेता मौजूद हैं। नौका दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच का एलान किया गया है।

आला अफसर मौके पर पहुंचे
ये दुर्घटना शुक्रवार रात 3 बजे हुई। दुर्घटना के शिकार लोग पिपलानी 100 क्वार्टर के रहने वाले थे। ख़बर मिलते ही कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और डीआईजी सहित सभी लोग मौके पर पहुंच गए।
WP-GROUP

2016 में भी हुआ था हादसा
भोपाल में इससे पहले साल 2016 में भी ऐसा ही हादसा हो चुका है। उस वक्त भी खटालपुरा के इसी विसर्जन घाट पर नाव पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। जन्मदिन की पार्टी मना रहे लोगों से भरी नाव पलट गयी थी। उस नाव में 9 लोग सवार थे, जिनमें से 5 डूब गए थे।



नाविक के खिलाफ रिपोर्ट
नाव हादसे में फरियादी निर्मल कुमार दास की रिपोर्ट पर नाव चलाने वाले (नाविक) आकाश बाथम और चंगु बाथम के ख़िलाफ जहांगीराबाद थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


यह भी देखें : 

RSS प्रमुख मोहन भागवत आज रायपुर में…कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात…यहां से जाएंगे ओडिशा…

Back to top button
close