वैलेंटाइन डे आने में एक दिन बाकी है। अधिकतर कपल्स वैलेंटाइंस को सेलिब्रेट करने में व्यस्त हैं, वहीं कई सिंगल लोग अभी तक ड्रीम गर्ल की तलाश में हैं। हर पुरुष के मन में अपनी लाइफ पार्टनर को लेकर कुछ सपने होते हैं।
ज्यादातर लोगों को लगता है कि पुरुष महिलाओं की सिर्फ उनके लुक्स से आकर्षित होते हैं। लेकिन खूबसूरती और अच्छी ड्रेसिंग सेंस के अलावा भी कई ऐसी क्वालिटीज हैं, जो पुरुष महिलाओं में ढूंढते हैं। आइए जानते हैं पुरुष अपने जीवनसाथी के रूप में किस तरह की महिलाएं चाहते हैं।
खुशमिजाज- पुरुषों को अधिकतर ऐसी महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं, जो स्वभाव से खुशमिजाज होती हैं। हर समय गंभीर और गुस्से में रहने वाली महिलाओं से पुरुष दूर भागते हैं।
एक रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ एक दोस्त की तरह हंसते-खेलते रहें। उनके साथ हंसी-मजाक करें. इसके अलावा ऐसी महिलाओं के साथ पुरुष रिलैक्स महसूस करते हैं और ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताना चाहते हैं, ताकि वो तनाव से बच सकें. इस बात की पुष्टि कई स्टडी में भी हो चुकी है।
परिवर को महत्व देने वाली- पुरुष अपने जीवनसाथी के रूप में एक ऐसी लड़की चाहते हैं, जो उनके साथ उनके परिवार के लोगों की भी इज्जत और प्यार करे. अपने पैरेंट्स की तरह उनके पैरेंट्स का ख्याल रखे।
ड्रेसिंग सेंस- अक्सर आपने लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि जहां प्यार होता है, वहां लुक्स मायने नहीं रखता है. यही कारण है कि रिलेशनशिप में आने के बाद महिलाएं अपने कपड़ों और फिजिकल अपीयरेंस को लेकर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं, लेकिन आज की युवा पीढ़ी प्यार के साथ अच्छी अपीयरेंस को भी बहुत महत्व देती है।
पुरुष ऐसी महिलाओं की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं, जिनका व्यक्तित्व अच्छा होने के साथ उनकी ड्रेसिंग सेंस भी अच्छी होती है।
केयरिंग- अधिकतर पुरुष ऐसी महिलाओं से ज्यादा प्रभावित होते हैं, जो उनकी हर पसंद और नापसंद का ख्याल रखती हैं। जीवन के हर पल में उनके साथ खड़ी रहती हैं, उनको सपोर्ट करती हैं। जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
साथ ही महिलाओं का अपने पार्टनर के लिए उनकी पसंद का खाना बनाना भी पुरुषों को खूब भाता है। आपने अक्सर लोगों को ये कहते तो सुना होगा कि पुरुषों के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता है।
मैच्योर- पुरुष मैच्योर महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। दरअसल, पुरुषों को लगता है कि एक मैच्योर और समझदार महिला हर परिस्थिति को अपनी सूझ-बूझ से सही तरीके से सामना करने में सक्षम होती है। साथ ही उनकी भावनाओं और परिस्थितियों को भी समझ सकती हैं।
आत्मनिर्भर- स्वतंत्र सोच रखने वाली एक आत्मनिर्भर महिला की लगभग हर पुरुष को ख्वाहिश होती है। आज की युवा पीढ़ी को ऐसी महिलाएं ज्यादा आकर्षित करती हैं, जो अपने लक्ष्य को लेकर ज्यादा गंभीर होती हैं। जो दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकती हैं और दुनिया की तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।
यह भी देखें :
Add Comment