छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश का अलर्ट:रायपुर में देर रात से बरस रहा पानी, कई इलाकों में जलभराव

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
रायपुर में देर रात से तेज बारिश जारी है। लगातार बारिश के चलते शहर के सुंदर नगर इलाके में महादेवघाट रोड पर जलभराव हो गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से 9% कम बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में भी ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.8°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान भी पेंड्रा रोड में 22°C रहा। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है।
रायपुर में झमाझम बारिश
रायपुर शहर में रविवार देर रात से सुबह तक बारिश जारी रही। अधिकतम तापमान करीब 28°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है।
अगले 2 दिन भी बारिश का दौर
अगले 2 दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिर सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश का असर ज्यादा रहने का अनुमान है।