
छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश और कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।
राजधानी रायपुर में पिछले 3 दिनों से लगातार पानी गिर रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर और मध्य हिस्सों में ज्यादातर जगहों पर बारिश हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 23°C दर्ज किया गया है।
आज भी कई जगह बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त यानि आज प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
अगले दो दिनों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।
रायपुर में बादल, बारिश के आसार
रायपुर शहर में 19 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रदेश में बुधवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28 डिग्री बिलासपुर में दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।