छत्तीसगढ़

CG Bus Fare Hike: बसों का सफर होगा महंगा, नई किराया दरें जारी; दिव्यांगों को मिलेगी छूट

CG Bus Fare Hike:  छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वालों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। राज्य सरकार ने यात्री बसों के किराये की नई दरें निर्धारित की हैं। इस संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित की गई है। नई दरों में साधारण, डीलक्स और वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों के किराये अलग-अलग तय किए गए हैं। वहीं, पात्र दिव्यांग यात्रियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रावधान भी किया गया है।

नई दरों के मुताबिक, साधारण बस सेवा में शुरुआती 5 किलोमीटर की यात्रा के लिए प्रति यात्री 10 रुपये देने होंगे। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 1.75 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

डीलक्स बस सेवा में शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये तय किया गया है। इसके बाद हर किलोमीटर की यात्रा के लिए प्रति यात्री 2.20 रुपये देने होंगे। वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों में शुरुआती 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए प्रति यात्री 3.30 रुपये की दर से किराया लिया जाएगा।

वहीं, वातानुकूलित अर्द्ध शयनयान बसों में सीट के लिए प्रति यात्री 3 रुपये और शयनयान के लिए प्रति यात्री 3.30 रुपये की दर निर्धारित की गई है। इन दरों की गणना और लागू होने की शर्तों के लिए राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक अधिसूचना देखना जरूरी है।

नई किराया व्यवस्था में पात्र यात्रियों के लिए राहत का प्रावधान भी रखा गया है। निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले दिव्यांग यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट मिल सकेगी। इसके अलावा, निःशुल्क यात्रा के लिए पात्र श्रेणियों के यात्रियों को 100 प्रतिशत किराया छूट देने का प्रावधान है।

Related Articles

Back to top button