रायपुर में महिला से गैंगरेप:शराब पिलाकर अलग-अलग जगह ले गए आरोपी, स्कूल मैदान में भी घटना को अंजाम दिया; 3 गिरफ्तार
रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले के चकरभाठा इलाके की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई और इसके बाद शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
सरोना शराब भट्ठी से शुरू हुआ मामला
महिला की शिकायत के मुताबिक, घटना की शुरुआत सरोना स्थित शराब भट्ठी के पास हुई। आरोपियों ने वहां महिला को शराब पिलाई। इसके बाद उसकी हालत का फायदा उठाकर उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत की और उसकी इच्छा के विरुद्ध वारदात को अंजाम दिया।