raipurशिक्षा

IGKV में बीएससी सेकेंड ईयर का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय के प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने तुरंत ही इस विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। वहीं मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है और समिति से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

कवर्धा से मिली शिकायत के बाद रद्द हुई परीक्षा

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन को कवर्धा से प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए B.Sc. द्वितीय वर्ष के संबंधित विषय की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया।

आगे की परीक्षा की तारीख अलग से होगी जारी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रद्द की गई परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके लिए नई तारीख अलग से जारी की जाएगी।

जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

मामले में कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक ने कहा कि B.Sc. के द्वितीय वर्ष का लीक पेपर रद्द कर दिया गया है। कवर्धा से मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पेपर का निर्माण रायपुर में होता है और यहां से 28 कॉलेजों में भेजा जाता है। परीक्षा रद्द करने की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि दोषी पर कड़ी कार्रवाई हो सके। आगे की परीक्षा के लिए डेट अलग से जारी किया जाएगा।

 

Back to top button